नईदिल्लीलीक्स.. क्रिकेटर ऋषभ पंत के बुरे दिन खत्म नहीं हो रहे। टीम इंडिया से बाहर। अब हादसे में घायल। आईपीएल पर भी संशय। कैश भी उठा ले गए लोग।

टीम इंडिया की कप्तानी के बाद से प्रदर्शन में गिरावट
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर इस साल बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले साल टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट आना शुरू हो गया। इसके बाद उनकी कप्तानी छीन ली गई। फिर टीम में उनका आना-जाना भी लगा रहा।
टी-20 विश्वकप में भी बहुत कम मौका
अभी हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्वकप के मैचों में दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग करते नजर आए और अंत में जब उन्हें टीम में शामिल किया तो वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके।
टेस्ट क्रिकेट में जरूर कुछ जलवा दिखाया
इसके बाद भी टी-20 और वनडे में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में जरूर शानदार प्रदर्शन किया।
चोटिल होने से श्रीलंका के खिलाफ नहीं चुने
बीसीसीआई ने श्रीलंका के साथ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज से चोटिल होने का हवाला देकर टीम से बाहर कर दिया था।
हादसे के बाद ऋषभ ने खुद दिखाई जांबाजी
वह बांग्लादेश से स्वदेश लौटने के बाद अपने घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सौभाग्य से कार में आग लगने से पहले ही वह खुद शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद कार धू-धू कर जल गई।
हादसे के बाद कैश उठा ले गए लोग
हादसे के बाद सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि कि कुछ लोग हादसे का वीडियो बनाते रहे और कुछ लोग उनके कैश को उठाकर भी चले गए।
सिर और पीठ पर आई है चोट
इस बीच दो युवक पंत की मदद के लिए आगे बढ़े और उनकी मदद की। हादसे में ऋषभ पंत के सिर के अलावा पीठ पर सबसे ज्यादा चोट आई हैं।
आईपीएल को लेकर संशय, दिल्ली के हैं क्प्तान
हादसे के बाद उनके इस बार दिल्ली के लिए आईपीएल मैच को लेकर संशय पैदा हो गया है। वह दिल्ली की टीम के कप्तान भी हैं। दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधतंत्र भी हादसे के बाद उनकी कुशलक्षेम जानने में लगा हुआ है।