Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Kshatriya Mahasabha’s big declaration against MP Ramjilal Suman…#agranews
आगरा

Agra News: Kshatriya Mahasabha’s big declaration against MP Ramjilal Suman…#agranews

315

आगरालीक्स…अब आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय महासभा का ऐलान. देशभर के क्षत्रियों को शामिल किया जाएगा..12 अप्रैल को होगा ये काम

राणा सांगा विवाद में अब क्षत्रिय महासभा ने भी सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है. वाटर वक्र्स स्थित क्षत्रिय सदन में गुरुवार को हुई बैठक में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों मांग करते हुए कहा है कि जब तक सपा सांसद अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते, राणा सांगा की समाधि पर शीश नहीं झुकाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को इसको लेकर एक विशाल बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर के क्षत्रियों को बुलाया जाएगा.इसके बाद ओ की रणनति तय की जाएगी.

करणी सेना ने की थी तोड़फोड़
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने सदर में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसको लेकर आगरा में बुधवार को जमकर बवाल हुआ. करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रामजीलालसुमन के आवास को घेर लिया और उसके बाहर जमकर तोडफोड़ की.

सांसद दे चुके हैं सफाई
आवास पर हमले के बाद सपा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से पत्र जारी किया गया था जिसमें उनका कहना है कि मुझे दुख है कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. मुझे इसका खेद है. मैं सभी जाति, वर्गों एवं संप्रदायों का सम्मान करता हूं. राजपूत समाज के गौरव की अनेक गाथाएं हैं. सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

error: Content is protected !!