आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर होंगी ऊंची ऊंची इमारतें. दोनों ओर 500—500 मीटर का टीओडी जोन स्वीकृत…दोबारा नक्शे हो सकेंगे पास
आगरा में मेट्रो ट्रैक के दोनेां ओर ऊंची—ऊंची इमारतें बनंगी जिनमें आवासीय और व्यावसायिक गतिवधियां हो सकेंगी. ट्रैक के दोनों तरफ 500—500 मीटर तक ट्रांजिटर ओरिएंटेड डेवलपमेंट यानी टीओडी जोन स्वीकृत किया गया है. आगरा में मास्टर प्लान 2031 को शासन की स्वीकृति मिल गई. ऐसे में शहर में विकास को पंख लगेंगे. इस मास्टर प्लान के तहत मेट्रो ट्रैक के दोनों ओर टीओडी जोन होगा जिसमें ट्रैक के दोनों ओर बहुमंजिला इमारतें (7 floors) बनाई जा सकेंगी. इसमें आवासीय और व्यावसायिक नक्शे भी स्वीकृत हो सकेंगे.
दो साल पहले शामिल किया गया था टीओडी जोन
आगरा में मेट्रो के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए दो साल पहले मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में टीओडी जोन शामिल करने के निर्देश दिए गए थे. इस टीओडी जोन में मेट्रो ट्रैक के दोनों ओर के 500—500 मीटर के क्षेत्र में टीओडी जोन निर्धारित किया गया था. इन रूट के दोनेां ओर आधा किमी तक मिश्रित भू उपयोग करते हुए पांच फ्लोर एरिया रेश्यो यानी एफएआर दिया जा सकेगा जिससे यहां आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां हो सकेंगी.
ये होंगे फायदे
मेट्रो के दोनेां फेज के दोनों तरफ अतिरिक्त एफएआर देने से छोटे भूखंडों पर मिश्रित भू उपयोग के साथ ऊंची—ऊंची इमारत बन सकेगी. मास्टर प्लान में मेट्रो के टीओडी जोन के रूप में घोषित होने पर लोग दोबारा से नए नियमों के तहत नक्शा पास करा सकेंगे.