आगरालीक्स…आगरा के एसएन में लैब तकनीशियनों को मिली एचआईवी टेस्टिंग की जानकारी. वर्कशॉप में डीबीएस टेस्टिंग के लिए सैंपल कलेक्शन की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई…
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा स्थापित स्टेट रेफरेंस लैबोरेटरी के सहयोग से एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी और हाथरस जिलों के जिला चिकित्सालयों, जिला महिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित 25 केंद्रों के इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर्स (ICTC) और प्रिवेंशन ऑफ पेरेंटल ट्रांसमिशन ऑफ एचआईवी (PPTCT) लैब में कार्यरत लैब तकनीशियनों ने भाग लिया।वर्कशॉप का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रशांत गुप्ता और सह-प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने किया। वर्कशॉप के दौरान, प्रभारी अधिकारी डॉ. आरती अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को एचआईवी पॉजिटिव माताओं के बच्चों की डीबीएस (ड्राइड ब्लड स्पॉट) टेस्टिंग और इससे संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीबीएस टेस्टिंग के लिए सैंपल कलेक्शन की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई, जिससे तकनीशियनों को व्यावहारिक अनुभव मिल सका। इस अवसर पर, NIB लैब नोएडा (NRL लैब) से प्राप्त प्रोफिशिएंसी पैनल के सैंपल्स का वितरण भी किया गया, जिससे क्वालिटी कंट्रोल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने सभी को क्वालिटी टेस्टिंग के महत्व के बारे में बताया, ताकि जांच के नतीजे सटीक और विश्वसनीय हों।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. प्रज्ञा शाक्य, डॉ. पारुल गर्ग, डॉ. प्रीति, अंकिता सोनी, बंटी सिंह चाहर, प्रकाश गौतम, देवेश और रविंद्र आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।