आगरालीक्स…आगरा में राज्यपाल ने कुलपति प्रो. आशुरानी को दी बधाई. कहा—पांच साल का रोडमैप करें तैयार.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 91वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति प्रो. आशुरानी को उनके संबोधन के लिए बधाई दी। कहा कि जब मैंने कुलपति प्रो. आशुरानी से कहा कि तुम्हारा भाषण बहुत अच्छा था तो उन्होंने कहा कि इस बार कोई टेंशन नहीं थी। जब विवि की इतनी बड़ी टीम है तो टेंशन क्यों होनी चाहिए. उन्होंने पांच वर्ष का रोडमैप तैयार करने के लिए भी कहा। बताते चलें कि कुलपति प्रो. आशुरानी का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है।राज्यपाल ने विश्व विद्यालय को शुभकामनायें देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय वर्ल्ड रैंकिंग में 100वीं रैंकिंग तक प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को मिले ‘ए‘ प्लस ग्रेड यह महत्व है कि इस बार 100 से ज्यादा विदेशी छात्र-छात्राओं ने यहां प्रवेश लिया है, उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किए गये हैं, जिससे छात्रों को अत्यंत लाभ मिल रहा है, आज हमारी 07 यूनिवर्सिटी 07 एशिया कि उच्च रैंकिंग में हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक रिसर्च वर्क हेतु प्रोफेसर व छात्रों को फण्ड की सुविधा उपलब्ध कराये, तथा साइंस व टेक्नोलॉजी में ग्रांट जारी कर शोध कार्य को अधिक से अधिक बढावा दें।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों को जो ग्रांट मिलती है, उसका बढ़ा हिस्सा बिना खर्च किए वापस चला जाता है, उन्होंने कहा कि नये शोध प्रोजेक्ट के हिसाब से ग्रान्ट जारी करें, तथा समस्त पोर्टल का उपयोग करें। विश्वविद्यालय के लिए आगामी 25 वर्षों की आवश्यकता हेतु कार्ययोजना, व विजन लेकर कार्य करें, उन्होंने हाल ही में अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे सुभांशु शुक्ला का उदाहरण देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे छात्र पैदा करे। हमारा देश विकसित राष्ट्र, बोलने से नहीं काम करने, बदलाव लाने से बनेगा।