आगरालीक्स…आगरा के सभी लॉ कॉलेजों के विधि छात्र इंटर्नशिप के लिए 25 मई तक कर सकते हैं आवेदन…
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. दिव्यानन्द द्विवेदी ने अवगत कराया है कि मा. जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जनपद आगरा के समस्त लॉ कालेजों के छात्रों को summer Intership Programme कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसमें समस्त लॉ कॉलेज के विधि छात्रों द्वारा इन्टर्नशिप हेतु आवेदन पत्र चाहे गये हैं, जिसकी अन्तिम तिथि दिनांक 25.05.2023 है।

उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जो विधि छात्र ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन-पत्र, जिसमें आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, संस्थान का नाम, पाठ्यक्रम, ई-मेल व मोबाइल नम्बर, पता इत्यादि भरकर कॉलेज के विभागाध्यक्ष से संस्तुति कराकर निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक प्रपत्र संलग्न कर ई-मेल (dcagr@allahabadhighcourt.in) रजिस्टर्ड डाक तथा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कार्यालय में जमा कर सकते है।