आगरालीक्स…Agra News: बांझपन की समस्या का एक बड़ा कारण जीवनशैली भी है, इसमें बदलाव से गर्भधारण हो सकता है। ( Agra News: Lifestyle associated infertility increases#Agra )
बांझपन की समस्या लगातार बढ़ रही है, अधिक उम्र में शादी के साथ ही अत्यधिक तनाव से महिला और पुरुष बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। इसमें भी ऐसे दंपती जो दोनों ही कामकाजी हैं उनमें बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ी है।
शादी के एक साल बाद गर्भधारण ना होने से परेशान दंपती
30 साल की आयु के बाद शादी और शादी के एक साल बाद भी गर्भधारण ना होने से दंपती परेशान हो रहे हैं। डॉक्टर से परामर्श ले रहे हैं। कई और इलाज भी करा रहे हैं। जीवनशैली में बदलाव से भी गर्भधारण संभव है। इसके लिए तनाव मुक्त रहें, पौष्टिक आहार लें और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।