Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Light and sound show to be free for three months at Shaheed Smarak; work proposal worth Rs 27.50 crore approved…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Light and sound show to be free for three months at Shaheed Smarak; work proposal worth Rs 27.50 crore approved…#agranews

222

आगरालीक्स…शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो अब फ्री में देखें. अज्ञात शवों का दहन विद्युत शवदाह गृह पर होगा. लगभग 27.50 करोड़ के ये कार्य प्रस्ताव हुए स्वीकृत

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आगरा के शहीद स्मारक में अप्रैल माह में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया था. एडीए की ओर से इसके लिए टिकट रखी गई थी. लेकिन शहीद स्मारक पार्क में शाम को चल रहे लाइट एंड साउंड शो में लोगों के न आने और नियमित संचालन न होने व प्रचार प्रसार न होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और शहीद स्मारक पार्क में शाम को चल रहे लाइट एंड साउंड शो को तीन महीने के लिए फ्री करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत अब तीन महीने तक शहीद स्मारक में लोग लाइट एंड साउंड शो फ्री में देख सकेंगे.

मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की 40वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. आयुक्त महोदय द्वारा एयरपोर्ट डायरेक्टर से बात कर हवाई यात्रियों के सुविधा के दृष्टिगत वैन्डिंग मशीन स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर अनुमति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गये. इसके साथ ही शहीद स्मारक पार्क में लाईट एण्ड साउण्ड शो की प्रगति की समीक्षा की गयी. शो में कम उपस्थिति के कारण आगामी 3 माह तक निःशुल्क टिकट रखने एवं इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गये.

आगरा फोर्ट में टिकट दर होगा कम
आगरा किला में सायंकाल होने वाले लाईट एण्ड साउण्ड शो में भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति टिकट दर 300 रूपये से कम किए जाने पर विचार किया गया. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी को नयी दर निर्धारित करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कराये जाने के निर्देश दिए. वहीं तांगा संचालक पर्यटकों को लेकर शिल्पग्राम से आगे नहीं जा सकेंगे. वहीं तांगा संचालकों को अन्यत्र स्मारकों पर शिफ्ट किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

रिंग रेाड पर साइनेज लगाने के आदेश
शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक ट्री फसाड लाइटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, टेस्टिंग एवं संचालन कार्य जारी है. रिंग रोड़ पर बड़े साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए. ताजमहल पूर्वी एवं पश्चिमी गेट के लाॅकर रूम पर बैगेज स्कैनर लगाने के कार्य हेतु पुलिस विभाग को धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है. बैठक में मौजूद एडीसीपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया. एत्माउदौला स्मारक के बाहर प्राधिकरण की पूर्व निर्मित 8 क्योस्क हैं. इस सम्बन्ध में गठित समिति द्वारा जर्जर एवं गिरासू होने के कारण जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत ध्वस्त किए जाने की रिपोर्ट रखी गयी. आयुक्त ने पीडब्लूडी, नगर निगम को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण एवं पार्किंग हेतु स्थल का चयन करने के निर्देश दिए. यमुना ब्रिज से बेलनगंज को जोड़ने वाले स्ट्रेची पुल की मरम्मत हेतु रेलवे को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। वहीं आंबेडकर पुल के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि आईआईटी बीएचयू से जांच कराने के उपरान्त सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है.

अज्ञात शवों का भी दहन विद्युत शवदाह गृह पर होगा
आगरा एंट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर पर प्राॅपर लाईटिंग और प्लांटेशन का समुचित रखरखाव किए जाने के निर्देश दिए. विद्युत शवदाह गृह पर शवदहन के लिए विद्युत भट्टियों के संचालन की उपयोगिता बढ़ाने हेतु पुलिस विभाग को अज्ञात शवों के दहन वहीं किए जाने के संबंध में विचार कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. ताजमहल के वेबसाइट के संचालन की समीक्षा की गयी. समिति सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि यूजर्स द्वारा एक बार में सिर्फ दो स्मारकों की ही ऑनलाइन टिकट बुक हो पा रही है. दूसरी बार में यूजर्स को पुनः पूरा विवरण ऑनलाइन भरना पड़ता है. यह समस्या काफी समय से बनी हुई है. वहीं पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट में कोई विशेष सुधार नहीं करने पर आयुक्त द्वारा एएसआई अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी.

इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
इसके उपरांत पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नवीन कार्यों के प्रस्तावों में एडीए द्वारा प्रस्ताव रखे गए जिसमें निम्नलिखित को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
इनर रिंग रोड जंक्शन, कुबेरपुर पर सौंदर्यीकरण का कार्य।
आगरा इनर रिंग रोड के प्रवेश द्वार पर सौंदर्यीकरण का कार्य।
ताजगंज परियोजना का अनुरक्षण का कार्य।
ताजमहल के आस-पास प्रकाश व्यवस्था, ताज व्यू प्वाइन्ट, सेल्फी प्वाइन्ट आई लव आगरा, ट्री फसाड, आगरा फोर्ट आदि स्थलों पर देय विद्युत बिल।
विद्युत शवदाह गृह पर निःशुल्क शवदाहन के लिए विद्युत भट्टियों के संचालन हेतु दिनांक 01. 01.2026 से 31.12.2026 तक रू0 10.00 लाख का भुगतान श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को किया जाना।
आगरा हैरीटेज फण्ड से ताजमहल एवं फतेहपुर सीकरी हेतु क्रय की गयी दो एम्बुलेन्स एवं रेडक्रॉस फण्ड से आगरा फोर्ट हेतु क्रय की गयी एक एम्बुलेन्स के नियमित अनुरक्षण कार्य एवं चालक का वेतन।

नगर निगम से सम्बन्धित प्रस्ताव
नगर निगम सीमा के बाहर पाँच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या- 13. बोदला-बिचपुरी मार्ग) की प्रकाश व्यवस्था आदि पर देय विद्युत बिल (लगभग 90 लाख)।
नगर निगम सीमा के बाहर पाँच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या-13, बोदला-बिचपुरी मार्ग) की पथ प्रकाश व्यवस्था का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
ताजगंज परियोजना के आस-पास एवं पश्चिमी गेट पार्किंग पर स्थापित फायर फाईटिंग सिस्टम का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत ताजमहल के आस-पास स्थापित प्रकाश बिन्दुओं का वार्षिक रखरखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
ताजमहल के आसपास 2 किमी की परिधि में सफाई कार्य हेतु नगर निगम आगरा को धनराशि (लगभग 180 लाख) दिया जाना।

पर्यटन विभाग, आगरा द्वारा लगभग 84 लाख के कार्य प्रस्ताव रखे गए जिसमें ताज महोत्सव 2026 के अनुदान हेतु लगभग 75 लाख. टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टरों की साफ सफाई एवं विद्युत संयोजन तथा स्थापित टिकट वेन्डिंग मशीन के संचालन हेतु ऑपरेटर रखे जाने का कार्य प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गयी. मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 आयोजन हेतु 5 लाख धनराशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी. पुलिस विभाग द्वारा ताज पूर्वी गेट पर क्लाॅक रूम मय सुरक्षा उपकरण कराया जाना, महत्वपूर्ण स्थलों व पार्किंग आदि में साइनेज बोर्ड लगाये जाना एवं ताज सुरक्षा हेतु प्रयोग में बूथों के मरम्मत कार्य आदि हेतु लगभग 72 लाख के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी. वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में सड़क व नाली निर्माण से जुड़े लाखों रुपए के कार्य प्रस्ताव रखे गए.

वहीं नगर स्तरीय अवस्थापना समिति में एडीए द्वारा कार्य प्रस्ताव रखे गए. जिसमें एडीए की अधिकृत भूमि पर रौहता नहर के किनारे 30 मीटर चौड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान रोड का निर्माण कार्य। यातायात नगर योजना के सेक्टर 3 में रेलवे लाइन के समानान्तर तथा बड़ी पार्किंग के निकट तथा सेक्टर 6 में नहर वाले स्थान पर आरसीसी नाला एवं सड़क निर्माण कार्य. वहीं जन प्रतिनिधियों द्वारा सड़क व नाली निर्माण आदि से जुड़े करोड़ों के कार्य प्रस्ताव रखे गए. उक्त कार्य प्रस्तावों को आयुक्त महोदय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!