आगरालीक्स…आगरा में गांधी जयंती पर लायंस क्लब आगरा अमिगोस ने TEARS Institute में बिखेरी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान. जरूरतमंदों तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाने पर दिया जोर
सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में लायंस क्लब आगरा अमिगोस की ओर से महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को TEARS Institute में द्वितीय सेवा बैठक के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम नारायण वर्मा, Ln. अतुल भार्गव एवं Ln. योगेश कंसल का क्लब सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा गतिविधियों को निरंतर पहुंचाने पर जोर दिया।

सेवा कार्यक्रम का आयोजन सेवा चेयरपर्सन Ln. विनायक अग्रवाल एवं LL पायल अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी Ln. दीपक मित्तल एवं Ln. नितेशा अग्रवाल ने संभाली और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। क्लब अध्यक्ष Ln. सागर गोयल ने कहा कि लायंस क्लब अमिगोस समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। क्लब का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाना है, जहां सहायता की वास्तविक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब द्वारा सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। क्लब सचिव Ln. हर्षित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष Ln. शुभम बंसल ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। सेवा गतिविधि को सफल बनाने में दिशा, पूंजी, रितेश, श्रिया, शगुन, नितेश, कुंजिका, काव्या, वैभव, बुलबुल, विपुल, अमन, कपिला, राधिका, पलक, कशिश एवं ध्रुव सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की और व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

क्लब सदस्यों ने कहा कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव है। इसी भावना के साथ लायंस क्लब अमिगोस भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
