Friday , 20 November 2026
Home आगरा Janakpuri Agra 2026: Religious and cultural events begin tomorrow. The procession of Sita Ji will be taken out on October 6…#agranews
आगरा

Janakpuri Agra 2026: Religious and cultural events begin tomorrow. The procession of Sita Ji will be taken out on October 6…#agranews

313

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में कल से शुरू हो रहे धार्मिक—सांस्कृतिक आयोजन. 6 अक्टूबर को निकलेगा सीता जी का डोला. 7 को रामबारात का होगा दिव्य व भव्य स्वागत. जानिए पूरे कार्यक्रमों की सूची

“मिथिला नगरी में किया श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए सारे घर-द्वार…” कुछ ऐसा ही भव्य और भक्तिमय स्वरूप इन दिनों आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी का दिखाई दे रहा है। अब मिथिला नगरी को प्रतीक्षा है तो केवल प्रभु श्रीराम के आगमन की। जनकपुरी का हर निवासी हर घड़ी, हर पल प्रभु श्रीराम की अगवानी के लिए तैयार है। घर-द्वार सजकर तैयार हैं, द्वारों पर तोरण और बंदनवार सज चुके हैं और जहां प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का दिव्य प्रसंग साकार होगा, वह भव्य जनक मंच अपनी आभा से पूरी जनकपुरी को आलोकित कर रहा है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव अब प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। जनकपुरी को मिथिला नगरी का स्वरूप देने के साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में विभिन्न आयोजनों को लेकर आमंत्रण पत्र का विमोचन भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय पर किया गया।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि शनिवार, 3 अक्टूबर से जनकपुरी में विभिन्न आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से अधिक समय से जनकपुरी कार्यालय में प्रतिदिन भगवान श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। हजारों वाहनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा शहरवासियों को जनकपुरी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देगी। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को प्रभु श्रीराम की बारात और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव में परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा। नीम करोली बाबा के मंदिर पर आमंत्रण यात्रा को विश्राम सुंदरकांड पाठ के साथ दिया जाएगा।

जनकपुरी महिला समिति की हजारों महिलाएं बनेंगी माता जानकी के डोले का हिस्सा
जनकपुरी महिला समिति अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में इस बार श्री जनकपुरी महिला समिति की हजारों महिलाएं विशेष रूप से शामिल होंगी। माता जानकी के डोले को लेकर महिला समिति की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 6 अक्टूबर को निकलने वाले सीता जी के डोले में हजारों महिलाएं शामिल होंगी। आरती संयोजिका शीतल अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं एक समान ड्रेस कोड में शामिल होंगी। सभी सखियां एक जैसी साड़ी पहनकर माता जानकी के डोले की शोभा बढ़ाएंगी। इससे डोले का दृश्य विशेष रूप से आकर्षक और भव्य नजर आएगा। महिला समिति की मुख्य संरक्षक आरती शर्मा और मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल ने बताया कि मेहंदी कार्यक्रम में भी महिला समिति की सभी सदस्य एक ही ड्रेस कोड में शामिल होंगी। पारंपरिक विवाह संस्कारों के साथ महिलाओं की सामूहिक भागीदारी जनकपुरी को साक्षात मिथिला नगरी का स्वरूप प्रदान करेगी।

5 अक्टूबर को राजा जनक के निवास पर मेहंदी-संगीत और हल्दी की रस्म
मुख्य संयोजक मनोज बंसल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि 5 अक्टूबर को राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल के निवास एंथम, आवास विकास कॉलोनी में मेहंदी, संगीत और हल्दी आदि की रस्में भव्य रूप से आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका तृप्ति शाक्या अपनी प्रस्तुति देंगी।

6 अक्टूबर को निकलेगा माता जानकी का भव्य डोला
मुख्य संरक्षक संतोष कटारा और स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने जानकारी दी कि 6 अक्टूबर को गणपति किंग्स काउंटी से माता सीता का डोला गौरा पूजन एवं नगर दर्शन के लिए निकलेगा। माता जानकी की डोला के आगे भगवान गणेश की सवारी और राजा जनक की बग्गी रहेगी।
इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर में गौरा पूजन होगा, जहां माता जानकी के स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे।
7 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत
महामंत्री मनोज जादौन और कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 7 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। सुबह 6 बजे गणपति किंग्स काउंटी पर भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत एवं अगवानी की जाएगी। विश्राम के बाद प्रभु श्रीराम के स्वरूप को चांदी के रथ पर विराजमान कर नगर दर्शन कराया जाएगा और बारात कावेरी कौस्तुंभ स्थित जनमासे पहुंचेगी।
मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह आयोजित होगा। जनक मंच से श्रीराम एवं अन्य स्वरूपों के दर्शन होंगे। कार्यक्रम में नासिक का लाइव बैंड गणेश वंदना प्रस्तुत करेगा, जबकि इंडिया गॉट टैलेंट की टीम हनुमान स्तुति प्रस्तुत करेगी।

पूरी जनकपुरी बनेगी मिथिला नगरी
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव की यह परंपरा आगरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी हुई है। इस बार जनकपुरी को इस प्रकार सजाया गया है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिथिला नगरी का अनुभव हो। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित जनकपुरी पहुंचकर प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के स्वरूपों के दर्शन करने और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

जनकपुरी महोत्सव 2026 : एक नजर में
3 अक्टूबर — दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा
5 अक्टूबर — राजा जनक के निवास एंथम, आवास विकास कॉलोनी पर मेहंदी, संगीत एवं हल्दी की रस्म, तृप्ति शाक्या की प्रस्तुति
6 अक्टूबर — गणपति किंग्स काउंटी से माता जानकी का डोला, गौरा पूजन एवं नगर दर्शन
7 अक्टूबर — श्रीराम बारात का स्वागत, नगर दर्शन, तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
8 अक्टूबर — राम रघु आनंदा के सामने बड़हार की दावत एवं कुमार विशु की श्रीराम भजन संध्या
9 अक्टूबर — स्वरूप दर्शन एवं रात्रि में स्वरूपों की विदाई
10 अक्टूबर — सम्मान समारोह, जनक मंच पर संगीतमय रामायण एवं तुषार कालिया का शिव तांडव

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अंकुश मित्तल, सतीश ठाकुर, धीरज शर्मा, प्रशांत जैन, शालिनी पोरवाल, सीमा सिंह, दीप्ति अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मिशी यादव, प्रियंका ठाकुर आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mehendi ceremony for the Tulsi-Shaligram wedding took place at the Mankameshwar Temple, Agra

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों और भजनों के बीच संपन्न...

आगरा

Agra News: ‘Lagna Utsav’ held at the Balkeshwar Mahadev Temple in Agra ahead of Devutthana Ekadashi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर आस्था, परंपरा और ब्रज की लोक संस्कृति...

आगरा

Agra News: 140 devotees from Agra will embark on a free-of-cost pilgrimage to Shirdi Sai…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से निशुल्क शिरड़ी साईं श्री यात्रा पर जाएंगे 140 श्रद्धालु. साईं...

आगरा

Agra News: A grand statue of the sage Lord Parashurama will be installed in Etmadpur, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में स्थापित होगी भगवान महर्षि परशुराम की भव्य प्रतिमा....

error: Content is protected !!