आगरालीक्स…अब सस्ती शराब के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली. यूपी में भी प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब होने जा रही हैं सस्ती. 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर कंपनियों ने एमआरपी की कम…
महंगाई के इस दौरान में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर आई है. यूपी में अब प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब स्सती होने जा रही हैं. यानी कि अब सस्ती शराब के लिए लोगों को दिल्ली की ओर रुख नहीं करना हेागा. उन्हें दिल्ली के दामों में ही यूपी में अब शराब मिलने लगेगी. कीमत में कमी को लेकर यूपी सरकार और शराब बनाने वाली कंपनियेां के बीच पॉजिटिव रिजल्ट्स सामने आए हैं. इसके तहत अग्रले कुछ दिनेां में राज्य में सस्ती शराब मिलने लगेगी. शराब बनाने वाली कई कंपनियों ने 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर एमआरपी को कम कर दिया है. इनमें Glenlivet, Chivas Regal, Jameson, Ballantine’s, Aberlour और Absolut Vodka जैसे ब्रैंड्स शामिल हैं. हालांकि जॉनी वॉकर की पैरंट कंपनी डियाजियो के अल्कोहल् ब्रैंड्स की शॉर्टेज अगले कुछ समय तक बनी रहेगी.

सबकुछ दिल्ली जैसा, फिर भी दिल्ली से महंगी यूपी में शराब
अक्सर लोग प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब के लिए दिल्ली की ओर रुख करते हैं, क्योंकि वहां शराब की कीमतें यूपी से कम हैं. इस पर यूपी के एक्साइज डिपार्टमेंट ने इसकी समीक्षा की. उन्होंने पाया कि यपूी और दिल्ली में एक समान ड्यूटी स्ट्रक्चर के बावजूद दिल्ली की तुलना में यूपी में शराब की कीमत अधिक है. उन्होंने कहा कि जब सबकुछ एक है तो शराब की कीमतें भी एक जैसी होने चाहिए. इस पर यूपी सरकार की ओर से शराब कंपनियों को कीमतें कम करके दिल्ली के बराबर लाने के लिए कहा. इस तरह अब यूपी में जल्द ही ब्रांडेड शराब की कीमतें दिल्ली के ही बराबर होंगी.
हालांकि इस संबंध में रिटेलर्स का कहना है कि दिल्ली में शराब पर भारी छूट और कई तरह के आफर की स्कीमें चलाई जा रही हैं. दिल्ली में कई कंपनियां दो बोतल खरीदने पर एक फ्री दे रही हैं. इस पर यूपी में लिक्वर ट्रेडर्स एसोसिएशन का कहना है कि कीमत कम होने से मांग बढ़ेगी लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट को पड़ोसी राज्यों खासकर दिल्ली का मुकाबला करने के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी बनानी चाहिए.