आगरालीक्स… आगरा पुलिस कमिश्नरेट का सिटी जोन अब उत्तर और दक्षिण दो जोन में बंटेगा। दो डीसीपी सिटी तैनात होंगे, जानें
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में सिटी जोन को दो हिस्सो में बांटने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी सीट जोन में 23 थाने हैं, छह सर्किल हैं। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में सिटी जोन को दो जोन में बांटा जाना है। उत्तरी जोन में तीन सर्किल कोतवाली, सदर और ताज सुरक्षा और 13 थाने होंगे। जबकि दक्षिणी जोन में छत्ता, हरीपर्वत, लोहामंडी और एत्मादपुर सर्किल के 14 थाने आएंगे।
आगरा में अभी सिटी जोन, पूर्वी जोन और पश्चिमी जोन
वर्तमान में आगरा में सिटी जोन में छह सर्किल और 23 थाने हैं। पूर्वी जोन में 15 और पश्चिमी जोन में 12 थाने हैं। इसके साथ ही सिटी जोन में एक की जगह दो डीसीपी सिटी होंगे। इस तरह से आगरा पुलिस कमिश्नरेट में चार डीसीपी के पद हो जाएंगे।
उत्तर जोन, तीन सर्किल और 13 थाने
कोतवाली सर्किल— थाना कोतवाली, एमएम गेट, नाई की मंडी और मंटोला
सदर सर्किल— सदर बाजार, महिला थाना, रकाबगंज
ताज सुरक्षा सर्किल — पर्यटन,ताज सुरक्षा, एकता, ताजगंज और बमरौली कटारा
दक्षिण जोन, चार सर्किल, 14 थाने
छत्ता सर्किल — थाना छत्ता, कमला नगर, ट्रांस यमुना, एत्माउददौला
हरीपर्वत सर्किल — हरीपर्वत, सिकंदरा, न्यू आगरा, साइबर थाना
लोहामंडी सर्किल — लोहामंडी, शाहगंज, जगदीशपुरा
एत्मादपुर सर्किल — थाना एत्मादपुर, बरहन और खंदौली