आगरालीक्स:…आगरा में आज से दो दिन गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यमुना किनारा मार्ग बंद रहेगा, देखें
आगरा में गणेश मूर्ति विसर्जन गुरुवार यानी 24 सितंबर और शुक्रवार यानी 25 सितंबर अनंत चतुर्थी को सबसे ज्यादा होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 24 सितंबर सुबह छह बजे से ही यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
यमुना किनारा मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा, सबसे ज्यादा गणेश मूर्ति विसर्जन यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट पर बनाए गए कुंडों में होगा। गुरुवार सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया है यह शुक्रवार रात तक रहेगा।
रूट डायवर्जन देखें