आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी आ जाएंगे, आगरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 20 घंटे रहेंगे, जनसभा, विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रूड डायवर्जन देख कर ही घर से निकलें। मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी 25 जुलाई को दोपहर 3.40 बजे आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और जनसभा करेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यानी 26 जुलाई को विश्वविद्यालय में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
25 जुलाई
दोपहर 3.40 बजे हेलीकाप्टर से आगरा में टाटा ग्राउंड फतेहाबाद रोड जहां ताजमहोत्सव का आयोजन किया गया था वहां पहुंचेंगे
3.45 से 4.45 बजे तक तीन विधानसभा क्षेत्र की जनसभा करेंगे
शाम 4.55 से 5.55 बजे तक मंडलायुक्त सभागार में जन प्रतिनिधियों और ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक
शाम 5.55 बजे से 6.55 बजे तक जिले के विकास कार्यों की बैठक और कानून व्यवस्था की समीक्षा
रात्रि विश्राम, सर्किट हाउस
26 जुलाई
सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के शिवाजी मंडपम में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ
सुबह 11.55 बजे खेरिया एयरपोर्ट से मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।
ये रहेगा रूट डायवर्ट
फतेहाबाद से आने वाले मध्यम, भारी वाहन इनर रिंग रोड़ से रहनकलां, कुबेरपुर से व इनर रिंग रोड़ से गतिला अण्डरपास से शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया अथवा दिगनेर, रोहता होकर अपने गतंव्य को जा सकेगें ।
रमाडा अण्डर पास से तोरा चौकी व कार्यक्रम स्थल टाटा ग्राउण्ड की ओर मध्यम एंव भारी वाहनो का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिवन्धित रहेगा।
रमाडा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तोरा चौकी से 125 फुटा रोड कैला देवी धर्मकाटा से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। इसी प्रकार सेल्फी प्वाइन्ट से आने वाले हल्के वाहन अपने निर्धारित लेन से रमाडा की ओर जा सकेगें ।
यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से आने वाले भारी वाहन रमाड़ा इनर रिंग रोड़ से तिला अण्डर पास से शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया अथवा दिगनेर, रोहता होकर अपने गतंव्य को जा सकेगें ।
शमसाबाद इनर रिंग रोड़ से आने वाले भारी वाहन रमाड़ा इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस वे व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे एंव कुबेरपुर से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
यमुना किनारा, जीवनी मण्डी से वाटर वर्क्स के बीच स्थित ट्रांसपोर्टर्स के गोदाम पर दिनांक 25.07.2026 की रात्रि को भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा तथा ट्रांसपोर्टर्स के गोदाम पर लोंडिग अनलोंडिंग का कार्य नही किया जायेगा ।
नो एंट्री खुलने पर एत्माद्दौला, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, पालीवाल पार्क व अन्य वैकल्पिक मार्गों से जीवनी मण्डी व यमुना किनारा की ओर मध्यम, भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था
पार्किंग संख्या-01, (टाटा ग्राउंड के बगल स्थित खाली प्लाट पार्किंग), पार्किंग संख्या-02 (बीजी क्राफ्ट पार्किंग), पार्किंग संख्या - 03 ( त्रिवेणी ग्रीन्स पार्किंग) की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों हेतु निर्धारित की गई है । पार्किंग संख्या - 04 (जनसभा स्थल) बसों/हल्के वाहनों के लिए आरक्षित रहेगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु फतेहाबाद रोड की ओर से आने वाली बसें तोरा चौकी से 125 फुटा रोड होते हुए कैला देवी धर्मकांटा से दाहिने मुड़कर मदीना मस्जिद तिराहे के रास्ते जनसभा स्थल स्थित बस पार्किंग तक पहुँचेंगी। इसी प्रकार, माल रोड/बसई चौकी की ओर से आने वाली बसें सेल्फी प्वाइंट से 100 फुटा रोड होते हुए लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स तिराहे से बायें मुड़कर मदीना मस्जिद तिराहे के रास्ते जनसभा स्थल स्थित बस पार्किंग तक पहुँचेंगी।