आगरालीक्स.. वीडियो देखें ..आगरा में फ्लैट में लगी भीषण आग, महिला और दो बच्चे फ्लैट के अंदर थे।
आगरा के कमला नगर के मुगल रोड क्षेत्र स्थित तुलसी अपार्टमेंट के तल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं, अपार्टमेंट में रह रहे लोग आ गए, जिस समय आग लगी घर के अंदर महिला और उनके दो बच्चे थे।
फ्लैट से महिला सुरक्षित बच्चों को बाहर निकाला
आग की लपटें बेकाबू होने पर महिला ने अपने दोनों बच्चों को फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकाला, अपार्टमेंट में रह रहे लोगों की सूचना पर पुलिस और कुछ देर बाद ही दमकल कर्मी भी पहुंच गए। लोगों ने भी अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, आग बुझाने के साथ ही बिजली भी बंद कर दी जिससे कोई हादसा ना हो। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
पीवीसी पैनल लगे होने से बेकाबू हुई आग
फ्लैट के अंदर पीवीसी पैनल लगे हुए थे, इससे आग बेकाबू होती गई, आग की लपटें इतनी तेज थी कि फ्लैट के अंदर जाना मुश्किल हो रहा था।