आगरालीक्स आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक्सयूवी और स्कॉर्पियो में भिड़त, हादसे में डीएफओ और ड्राइवर की मौत, तीन घायल
इटावा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) मूल निवासी नागौर राजस्थान विकास नायक (36 वर्ष ) ड्राइवर 25 साल के देवांश और 65 वर्ष की केशवती के साथ नोएडा के लिए एक्सयूवी 700 जा रहे थे। सुबह 11 फिरोजाबाद में नगला खंगर के पास एक्सप्रेस वे पर दूसरी तरफ से जा रहे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक्सयूवी में जा घुसी। भीषण भिड़त में एक्सयूवी पलट गई, दिन का समय होने के चलते आस पास के लोग आ गए। एक्सयूवी और स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में डीएफओ और ड्राइवर की मौत
हादसे में डीएफओ विकास नायक और उनके ड्राइवर देवांश की मौत हो गई। जबकि केशवती के साथ ही स्कॉर्पियो सवार कोलकाता के रहने वाले 61 साल के डेविड ब्रेन डिसूजा और उनकी पत्नी 59 साल की ममता डिसूजी घायल हो गईं। तीनों को सैफई में भर्ती कराया गया है।