आगरालीक्स:…आगरा में आज ही बैंक संबंधी काम निपटा लें, हड़ताल के चलते एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। बैंक की तरफ से रविवार को भी बैंक खुलने का संदेश ग्राहकों के पास आ रहा है। जानें हड़ताल का कारण।
देश भर में बैंक अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम करने और शनिवार व रविवार के अवकाश की मांग कर रहे हैं। अधिकांश विभागों में सप्ताह में पांच दिन काम होता है इसी तरह से बैंकों में होना चाहिए। इसके साथ ही इंसेंटिव में सुधार की मांग की जा रही है।
रविवार को बैंक खुले रहने के संदेश, 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेगी बैंक
आज शुक्रवार को बैंक खुलेंगी, शनिवार को बैंक बंद रहेगी। 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल के चलते बैंक रहेंगी। एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगी, दो अक्टूबर को अवकाश है। ऐसे में ग्राहकों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए बैंक की तरफ से रविवार को बैंक खुली रहने के संदेश आने लगे हैं।
वार्ता के नहीं आए सकारात्मक परिणाम
गुरुवार शाम को पीएनबी के सामने बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि वार्ता के कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आए हैं इसलिए 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल रहेगी।