आगरालीक्स…. यूपी के 46 धन कुबेरों में आगरा के 6 कारोबारी, 10 हजार करोड़ संपत्ति, जानें।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में यूपी के 46 लोगों ने जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है, इस सूची में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले 15 लोग नोएडा के हैं।
तीसरे स्थान पर आगरा
सबसे ज्यादा संपत्ति वाले 15 कारोबारी नोएडा के हैं, दूसरे नंबर पर कानपुर के 10 कारोबारी हैं और तीसरे नंबर पर आगरा के छह कारोबारी हैं। वहीं, सबसे ज्यादा संपत्ति नोएडा के आदित्य खेमका हैं इनकी संपत्ति 32200 करोड़ रुपये है। लखनऊ के सचिन अग्रवाल की संपत्ति 15300 करोड़ रुपये है। प्रयागराज के अलख पांडेय की संपत्ति 13800 करोड़ है।
आगरा के छह सबसे ज्यादा संपत्ति वाले कारोबारी
गुलाब चंद लधानी 4000 करोड़ संपत्ति
मयंक अग्रवाल 2000 करोड़ संपत्ति
योगेश कुमार जैन 1000 करोड़ संपत्ति
चक्रेश कुमार जैन 1000 करोड़ संपत्ति
प्रदीप कुमार जैन 1000 करोड़ संपत्ति
नवीन कुमार जैन 1000 करोड़ संपत्ति