आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नकली दवा में जेल गए हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल द्वारा लखनऊ की फर्म को भेजा गया माल वापस लौटा, लाखों की दवाएं लेने से लखनऊ की फर्म ने किया इन्कार। ( Agra News: Lucknow Firm return medicine send by Hai Maa Medico, Agra, suspect counterfeit medicine#Agra )
आगरा में औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम ने 22 अगस्त को छापा मारा था, हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को एक करोड़ की रिश्वत के साथ अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इसके बाद बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल, उनके भाई मुकेश और भतीजे सोहित बंसल को भी जेल भेज दिया गया। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ ही आस पास के राज्यों में करोड़ों की दवाओं की सप्लाई की जा रही थी।
लखनऊ की फर्म ने वापस भेजी दवाएं
22 अगस्त को औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा था, सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, 21 अगस्त को लखनऊ की सुकमनि फार्मा द्वारा हे मां मेडिको को आर्डर देखकर लाखों की दवाएं मंगवाईं थी इन्हें ट्रांसपोर्ट कंपनी से लखनऊ भेजा गया था। नकली दवा का मामला पकड़े जाने के बाद सुकमनि फार्मा ने दवाएं वापस भेज दीं। बुधवार को टीम भेजकर सुकमनि फार्मा द्वारा लौटाईं गई दवाओं की जांच कराई जाएगी और सैंपल लिए जाएंगे।