Friday , 19 June 2026
Home अध्यात्म Agra News: Lunar eclipse on November 8. Know at what time the eclipse will start and what will be the time of Sutak…#agranews
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Agra News: Lunar eclipse on November 8. Know at what time the eclipse will start and what will be the time of Sutak…#agranews

123

आगरालीक्स…खग्रास चंद्रग्रहण 8 नवंबर को. जानिए कितने बजे शुरू होगा चंद्रग्रहण और क्या होगा सूतक का टाइम. ये भी जानिए कहां—कहां दिखाई देगा और क्या होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव

वर्ष 2022 में इस वर्ष के आखिरी दो ग्रहण सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों कार्तिक मास में पड़ रहे हैं. 25 अक्टूबर 2022 दीपावली और गोवर्धन के बीच में अमावस्या पर सूर्यग्रहण पड़ चुका है तो अब दूसरा 08 नवंबर 2022 देव दीपावली वाले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण पड़ेगा. एक माह में दो ग्रहण पड़ने से पूरे देश में और संसार में जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां विशेष हलचल पैदा होती है. कोई ना कोई बड़े नेता, अभिनेता के लिए भारी रहता है.

ये होगा टाइम
08 नवंबर 2022 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा, मंगलवार को खग्रास चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 02:39 से शाम 06:19 तक पड़ेगा. भारत में इस ग्रहण का प्रारंभ चंद्रोदय के साथ शाम 5:53 बजे से होगा. इसका मोक्ष 6:19 मिनट पर होगा. विरल छाया से निर्गम सांय 7:26 पर होगा. भारत में यह ग्रहण मोक्ष होता हुआ ग्रस्तोदय रूप में ही दृश्य होगा. यह ग्रहण बिहार पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पूर्वोत्तर भारत में खग्रास रूप में दिखाई देगा. शेष भारत में खण्डग्रास रूप में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के समय पर ग्रसा हुआ दिखाई देगा. इस ग्रहण को भारत के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी अटलांटिक सागर, पश्चिमी अर्जेंटीना, चिली, बोलीविया, पश्चिमी ब्राजील, चीन और रूस, भूटान पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, फिजी, जापान आदि देशों में भी देखा जा सकता है.

ये होगा सूतक काल
सूतक काल 08 नवंबर 2022 मंगलवार को सुबह 05:53 से ही प्रारंभ हो जाएंगे. आसक्त, बाल, वृद्ध व्यक्तियों को छोड़कर और सभी व्यक्तियों को भोजन शयनादि और किसी भी गलत कार्य से बचना चाहिए. जिन माताओं बहनों के उदर (पेट) में नवजात शिशु पल रहे हैं उन्हें ग्रहण काल और सूतक के समय पर कैंची छुरी से काटने, चाकू और तेज धारदार हथियार से काटने से बचना चाहिए. इस समय सिलाई, कढ़ाई, बुनाई से भी उन्हें बचना चाहिए. वह इस समय भजन पूजा पाठ गुरू मन्त्र इत्यादि को करना अति श्रेष्ठ रहेगा.

यह ग्रहण मेष धनु मकर और मीन राशि के लोगों के लिए अत्यंत अशुभ फलदायक रहेगा
मिथुन कर्क वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए शुभ माना जाएगा
वृषभ कन्या तुला इन राशियों के लिए यह मध्यम (सामान्य)रहेगा

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले व्हाट्सएप नंबर.9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 19th June 2026

आगरालीक्स…19 जून शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल. जानिए क्या कहते हैं...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

error: Content is protected !!