आगरालीक्स…आगरा पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक. कहा—पुलिस सुनेगी नहीं तो धरने पर बैठना पड़ेगा ही. ये कर रहे मांग…
पूर्व मंत्री और छावनी विधासभा सीट से विधायक जीएस धर्मेश आज शाम को पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए. उन्होंने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब पुलिस सुनेगी ही नहीं तो उन्हें धरने पर बैठना ही पड़ेगा. थाना सदर के सामने धरने पर बैठे विधायक और उनके साथ बैठे लोग प्रभारी निरीक्षक को हटाने की मांग कर रहे हैं.
धरने पर बैठे विधायक जीएस धर्मेश का आरोप है कि उन्होंने छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस से कार्रवाई करने को कहा लेकनि इसके बावजदू पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. उन्होंने थाना सदर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं होती है जिसके कारण उन्हें धरना देना पड़ा है. इधर विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वे विधायक को मनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.