आगरालीक्स…आगरा में लोग नेत्रदान के लिए आगे आ रहे हैं. खंदारी की रहने वाली मधु गंगलानी का हुआ निधन, लेकिन इनके नेत्रदान से दो जिंदगी होंगी रोशन
आगरा में पिछले कुछ समय से लोगों में नेत्रदान को लेकर जागरूकता आई है. लोग नेत्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं. हाल ही में कई लोगों के नेत्रदान किए गए हैं. आज भी एक नेत्रदान हुआ है. खंदारी लाजपतकुंज की रहने वाली 80 साल की मधु गंगलानी जी का आज निधन हो गया. ऐसे में उनके दामाद कपिल ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराने की अपेक्षा की.
सूचना पर एस.एन की नेत्र विभागाध्यक्ष डा.स्निग्धा सेन व आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डा.विशाल, डा.श्रेया व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा ने काॅर्निया प्राप्त की. इनके नेत्रदान किए जाने से दो अंधकारमय जिन्दगियों में उजाला होगा.