Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Maharaja Agrasen Seva Sadan located in Kamla Nagar came in a new look on completion of 32 years…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Maharaja Agrasen Seva Sadan located in Kamla Nagar came in a new look on completion of 32 years…#agranews

290

आगरालीक्स…आगरा का कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन 32 वर्ष पूरे होने पर नए रंग रूप में आया नजर. आकर्षक और आधुनिक साज सज्जा के साथ बदली तस्वीर

16 फुट ऊँचा वाटर प्रूफ पिलर लेस टेंट। तन-मन को शीतल करता वातानुकूलित परिसर। अद्वितीय आभा बिखेरतीं शार्पी लाइट। एलईडी काउंटर। एलइडी पैनल। जगमग करते आकर्षक झूमर। प्राकृतिक हरीतिमा का सुख और सुकून प्रदान करती दीवारें। रंगीन गुब्बारों से सुसज्जित सेल्फी प्वाइंट। खुशबू बिखेरती करीने से सजी पुष्पों की कतारें.. यह बदली हुई तस्वीर थी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर की। उल्लेखनीय है कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन की स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सदन के वर्तमान अध्यक्ष युवा समाजसेवी कौशल किशोर सिंहल के विशेष प्रयासों से सेवा सदन को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक साज-सज्जा के साथ नए मनमोहक लुक में तैयार किया गया है। शुक्रवार शाम सेवा सदन के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल, महामंत्री दिलीप गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप गोयल, उपाध्यक्ष द्वय हरीशंकर अग्रवाल व ओंकार नाथ गोयल, संयुक्त सचिव अशोक अग्रवाल, अंकेक्षक राजेश अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल (हुंडी) और संजय बंसल ने संयुक्त रूप से नई साज-सज्जा के साथ तैयार किए गए भवन को समाज सेवा के लिए पुनः समर्पित कर दिया।

ताकि समाज के लोगों को न जाना पड़े कहीं और..
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल ने स्पष्ट किया कि भवन के जीर्णोद्धार और इसकी आकर्षक साज-सज्जा के पीछे यही मनोभाव है कि सेवा सदन में पर्याप्त जगह और सुविधाओं का लाभ समाज के लोग अधिक से अधिक उठा सकें। उन्हें मांगलिक समारोहों के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कहीं अन्यत्र न भटकना पड़े। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर, 1991 को समाज के 271 गणमान्य जनों ने मिलकर 2500 वर्ग गज भूमि में इस भवन की स्थापना की थी।

भवन किराए में दी रियायत..
महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के महामंत्री दिलीप गोयल ने बताया कि 32 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भवन के किराए में भी रियायत दी गई है ताकि सेवा सदन का उपयोग समाज के लोग अधिक से अधिक कर सकें। अब भूतल पर सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम 20 फीसदी और प्रथम तल पर 33 फीसदी कम खर्च के साथ संपन्न हो सकेंगे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

error: Content is protected !!