Friday , 31 July 2026
Home आगरा Agra News: Video of principal drinking alcohol and creating ruckus in school goes viral…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Video of principal drinking alcohol and creating ruckus in school goes viral…#agranews

137

आगरालीक्स…आगरा के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह प्रिंसिपल ने बना लिया पैग. किचन में जाकर मांगा चखना. न देने पर मार दी लात…देखें वीडियो

आगरा के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह प्रिंसिपल ने शराब के पैग बना​ लिए. उसने रसोइए से चखना मांगा लेकिन रसोइए ने देने से मना दिया. इससे गुस्साए प्रिंसिपल ने बना बन रहे खाने में लात मार दी. इस पूरे मामले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद बीएसए को रिपोर्ट दी है.

मामला फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया ताजपुर का है. इस स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ते हैं और तीन टीचर व एक शिक्षामित्र की ड्यूटी है. प्रिंसिपल नरेश कुमार दीक्षित हैं. आरोप है कि शुक्रवार को प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने स्कूल में आकर जमकर शराब पी. इसके बाद उन्होंने चखने के लिए रसोइए से कहा. रसोइए ने मना कर दिया तो उन्होंने जमकर महिला रसोइया को गालियां दी और इसके बाद वहां रखे चूल्हा और मिड डे मील में लात मार दी, जिससे खाना फैल गया.

काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण यहां आ गए. उन्होंने नशे की हालत में शराब पीते हेडमास्टर का वीडियो बना लिया. वीडियो में प्रिंसिपल ने ग्रामीणों से कहा कि आज उसने बहुत पी हुई है. रसोइया व शिक्षिका का आरोप है कि ऐसा यहां रोजाना होता है. मामले की जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति पाठक ने स्कूल में टीम भेजकर मामले की जांच कराई और इसके बाद बीएसए आगरा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराबिगलीक्स

Obituaries of Agra on 31st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agr Nagar Nigam: Deadline for 10% rebate on house tax in Agra extended to September 30…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में हाउस टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट की तारीख...

आगरा

Agra News: ADA demolished an illegal colony and sealed three shops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू....

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

error: Content is protected !!