आगरालीक्स…Agra News: आगरा की सड़क पर बहा गंगाजल, जानें क्या है कारण।
आगरा में खंदारी चौराहे के पास ग्रीन गैस की लाइन डाली जा रही थी, लाइन डालने के लिए ठेकेदार द्वारा खंदारी में खोदाई कराई गई। जिस जगह खोदाई चल रही थी वहां से होकर सिकंदरा जलकल की मेन राइजिंग लाइन ला रही थी जिससे शहर के कई क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति होती है। ( Agra News : Main rising water pipe line damage near Khandari Crossing in Agra)
35 हजार घरों में नहीं आएगा पानी
खोदाई के दौरान खंदारी चौराहे के पास सिकंदरा से आ रही जलकल की मेन राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इससे कुछ ही देर में खंदारी चौराहे और सर्विस रोड पर सड़क पर पानी भर गया। इससे दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी, निर्भय नगर सहित 35 हजार घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।