आगरालीक्स ..आगरा में युवक ने पत्नी को जिंदा जलाया, सात महीने पहले की थी लव मैरिज।
आगरा के बापू नगर खंदारी की रहने वाली मुस्कान से अमन की दो साल से दोस्ती थी, दोनों ने शादी के लिए कहा तो परिजनों ने सात महीने पहले शादी कर दी। मुस्कान पांच महीने तक अमन के साथ उसके घर पर रही, पिछले दो महीने से बापू नगर में किराए पर मकान लेकर दोनों रह रहे थे। ( Agra Nes)
केरोसीन डालकर जिंदा जलाया
गुरुवार को अमन ने अपने घर पर मुस्कान पर केरोसीन का तेल डाला, इसके बाद आग लगा दी। आग लगाने के बाद मुस्कान के भाई को जानकारी दी। परिजन पहुंचे तब तक मुस्कान जिंदा जल चुकी थी। इस मामले में मुस्कान के परिजनों ने दहेज हत्या
का मुकदमा दर्ज कराया।
दूसरे युवक से बात करने पर की हत्या, अरेस्ट
पुलिस ने अमन को अरेस्ट कर लिया। हरीपर्वत थाना प्रभारी के अनुसार, अमन ने पूछताछ में बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी युवक से फोन पर बात करती थी, उस युवक ने मुस्कान को आनलाइन रुपये भी भेजे थे। मुस्कान अलीगढ़ में रहने के लिए अमन पर दबाव बना रही थी इसलिए उसने केरोसीन डालकर मुस्कान को जिंदा जला दिया।