Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Man complaint, Police Station in charge force to work as servant #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Man complaint, Police Station in charge force to work as servant #agra

169

आगरालीक्स… आगरा में युवक की पत्नी अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ चली गई, थाने पहुंचा तो उससे बर्तन धुलवाए, गांव भेज दिया गोबर उठवाया। पुलिस आयुक्त ने एसीपी को सौंपी जांच।


आगरा के धनौली मलपुरा के रहने वाले शैलेंद्र उर्फ रिंकू की पत्नी अपने मित्र के साथ चली गई थी, कमरे का ताला लगा गई। 19 जुलाई 2023 को शैलेंद्र ने पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की, उन्होंने थाना मलपुरा को पीड़ित की मदद करने के निर्देश दिए, शैलेंद्र जगनेर में किराए के मकान में रह रहा था इसलिए कार्रवाई भी जगनेर से होनी थी उन्होंने थाना जगनेर के प्रभारी अवनीत माना को बता दिया कि पुलिस आयुक्त ने मदद करने के निर्देश​ दिए हैं और शैलेंद्र को थाना जगनेर भेज दिया।
बर्तन धुलवाने और गांव में गोबर उठवाने का आरोप


तीन महीने बाद शैलेंद्र दोबारा पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के सामने पेश हुआ, उसने बताया कि आपसे पहले भी मिला था आपने मदद करने के निर्देश दिए थे लेकिन जब जगनेर थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने कह दिया कि तुम्हारी मदद की जाएगी और थाने में ही एक कमरा दिलवा दिया। थाने में बर्तन साफ करवाए, कपड़े धुलवाए। इसके बाद थाना प्रभारी ने अपने गांव बढ़ौत सिनौली भेज दिया। वहां गोबर उठवाया और गांव से नहीं आने दिया। बड़ी मुश्किल से वापस आया तो दोबारा थाने पर काम करवाना शुरू कर दिया। किसी तरह से थाने से छूटकर शैलेंद्र पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा। शैलेंद्र ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में थाना प्रभारी अवनीत मान के साथ ही संचित मुंशी, सुशील बैसला, अंकित, अक्षय, जगवीर, सनी पर आरोप लगाए हैं। पुलिस आयुक्त ने एसीपी खेरागढ़ को जांच सौंपी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!