आगरालीक्स …आगरा में बैंक आफ इंडिया में मैनेजर ने खुदकुशी नहीं की थी, गला घोंटकर हत्या की गई। पत्नी, ससुर, साले सहित चार पर मुकदमा, पत्नी ने भी ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा।
आगरा की बैंक आफ बड़ौदा की शमसाबाद शाखा में मैनेजर सचिन उपाध्याय रामरघु एग्जाटिका में पत्नी प्रियंका उर्फ मोना और बच्चों के साथ रह रहे थे, 12 अक्टूबर को सचिन के पिता केशवदेव शर्मा को सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है, पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पति का शव कमरे में लटका देखा, तीन बार पहले भी पति सुसाइड का प्रयास कर चुके हैं। शरीर पर जले हुए के निशान होने पर बैंक मैनेजर के पिता केशवदेव शर्मा डीसीपी सूरज राय से मिले। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, वीडियो ग्राफी भी कराई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर छह चोटों के शिान और दो निशान जले होने के साथ ही गला घोंटने से दम घुटने के कारण मौत होना पाया गया। इस मामले में बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय के पिता केशवदेव शर्मा ने बहू प्रियंका, ससुर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत, साला क्रष्णा रावत और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, प्रियंका द्वारा महिला थाने में ससुर केशवदेव शर्मा, सास राजेश्वरी, देवर गौरव, देवरानी गौरी और एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया है।