आगरालीक्स ….आगरा में कंपनी में मैनेजर युवक और युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, उसने लिव इन में रह रही युवती को अपने ही फ्लैट में दूसरे युवक के साथ बेड पर पकड़ लिया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की अलग अलग कंपनी में युवक और युवती मैनेजर हैं। दोनों की मुलाकात हुई, डेट के बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए तैयार हो गए। युवक ने एक सोसायटी में तीन कमरों का फ्लैट लिया। ये दोनों करीब तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ दिन से युवती के व्यवहार में बदलाव आ गया, वह मोबाइल पर किसी ने घंटों बात करने लगी। युवक को युवती पर शक हुआ।

प्लानिंग के साथ युवती को अपने ही फ्लैट में युवक के साथ पकड़ा
युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती को पकड़ने के लिए प्लानिंग की, वह जिस फ्लैट में युवती के साथ रह रहा था उसमें तीन कमरे थे। एक कमरे में कबाड़ भरा हुआ था और बंद रहता था। फ्लैट की दो चाबी थी, एक युवक पर रहती थी तो दूसरी युवती पर। युवक दोपहर में फ्लैट पर पहुंच गया और जो कमरा बंद रहता था उसमें जाकर बैठ गया। युवती को मैसेज कर दिया कि वह तीन दिन के लिए घर से बाहर जा रहा है।
युवती के साथ कमरे में पकड़ा दूसरा युवक
युवती शाम को फ्लैट में पहुंची, उसने फोन कर दूसरे युवक को भी बुला लिया। दोनों ने खाना खाया, कमरे में पहले से बैठा युवक यह देख रहा था। इसके बाद युवती दूसरे युवक के साथ कमरे में चली गई। वे दोनों कमरे में पहुंचे और बेड पर लेट गए, कुछ देर बाद कबाड़ वाले कमरे से युवक निकला और युवक और युवती को रंगे हाथ कमरे में एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई लगाई। दोनों को बाहर निकाल दिया।
युवती ने की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत
युवती ने हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की, आरोप लगाए कि एक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने उसके रुपये हड़प लिए हैं, उसके साथ मारपीट करता है। हेल्प लाइन से काउंसिलिंग के लिए युवक को बुलाया गया, युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथ पकड़े की पूरी कहानी बता दी, इससे मामला ही पलट गया।