आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक को शादी के लिए युवती से मिलाने बुलाया, होटल में अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप। पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Man meet woman for marriage, compromised video made#Agra )
बुधवार को दीवानी में अपने भाई के साथ आए आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले युवक ने उसका पीछा करते हुए पहुंचे युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक का आरोप है कि वह अविवाहित है, उसकी फेसबुक के माध्यम से एक युवक से जानपहचान हुई। फेसबुक फ्रेंट ने युवक से कहा कि उसके समाज की एक युवती है, उससे शादी की बात करने के लिए टीपी नगर स्थित होटल पर आ जाओ।
होटल में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक का आरोप है कि होटल में उसे फेसबुक फ्रेंड और युवती मिली, उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह अचेत हो गया, उसके कपड़े उतार दिए और युवती के साथ उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद छह लाख रुपये की मांग की। कहा कि पैसे नहीं दिए तो युवती उसके खिलाफ गलत काम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा देगी, उसे एक नोटिस भी भेज दिया वह नोटिस का जवाब देने के लिए अधिवक्ता से मिलने दीवानी आया था यहां पीछा करते हुए फेसबुक फ्रेंड भी पहुंच गया उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस जांच में जुटी है।