आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर रेप का मुकदमा दर्ज करा फ्लैट पर कब्जा, युवक गायब, पत्नी ने की शिकायत। ( Agra News: Man Missing, Wife complaint against sales girl#Agra )
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाए हैं कि उनके पति को सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लिया, इसके बाद पैसे की वसूली की। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, पैसे न देने पर रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। सेल्स गर्ल पर आरोप लगाए हैं कि उसने उनके फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया है।
पति लापता, पत्नी परेशान
मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवती के पति लापता है, युवती का आरोप है कि सेल्स गर्ल के उत्पीड़न से उनके पति परेशान हैं, फ्लैट पर कब्जा करने के बाद सेल्स गर्ल पति के दोस्तों से 40 लाख रुपये की मांग कर रही है, इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।