आगरालीक्स…. आगरा में युवती की मौत, युवती के परिजनों ने ठेकेदार पति पर लगाया हत्या का आरोप, एक अन्य केस में युवक ने अपनी पत्नी को यमुना में फेंका।
आगरा के नाई की मंडी में हितेंद्र गौड़ रहते हैं वे मकान बनवाने के लिए ठेका लेते हैं। उनके साथ पत्नी प्राची गौड़ और छह साल की बेटी और दो साल का बेटा भी रहते हैं।

प्राची के परिजनों को बताया कि कर ली सुसाइड
प्राची के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार देर रात हितेंद्र गौड़ के पिता ने फोन किया बताया कि प्राची ने सुसाइड कर ली है, रात में ही फिरोजाबाद से परिजन पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि जिस कमरे में प्राची द्वारा सुसाइड करने की बात कही जा रही है उस कमरे की खिड़की बहुत नीचे हैं, ऐसे में खिड़की से लटक कैसे सुसाइड की जा सकती है।
शीश तोड़कर खोला दरवाजा
उधर, हितेंद्र का पुलिस से कहना है कि रात में प्राची बगल के कमरे में गई और रस्सी को खिडकी से बांधकर फंांसी लगा दी। शीशा तोडकर कमरे का गेट खोला और प्राची को बाहर निकाला।
युवक ने पत्नी को यमुना में फेंका
वहीं, एक अन्य मामले में रुनकता में रह रहे अरविंद का पत्नी संतोषी से किसी बात पर विवाद हो गया। वे अपनी बाइक से पत्नी को बटेश्वर लेकर गए, रास्ते में यमुना पुल पर पहुंचकर बाइक से संतोषी को नीचे उतारा और यमुना में पानी देखने के बहाने धक्का मार दिया। संतोषी पानी के बहाव के साथ यमुना के किनारे पहुंच गई, स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। संतोषी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।