Friday , 16 January 2026
Home कुंभ 2025 Agra News: Mankameshwar Nath’s palanquin left for Mahakumbh from Agra. This auspicious occasion came after 45 years….#agranews
कुंभ 2025

Agra News: Mankameshwar Nath’s palanquin left for Mahakumbh from Agra. This auspicious occasion came after 45 years….#agranews

आगरालीक्स…चली− चली रे सवारी बाबा मनःकामेश्वर नाथ की, चली रे सवारी महाकुंभ की ओर चली..आगरा से महाकुंभ के लिए रवाना हुआ मनकामेश्वर नाथ का डोला. 45 वर्ष बाद आया ये शुभ अवसर.

ऊंट, घोड़े, ढोल− ताशे और बम भोले की जय जयकार आगरा से लेकर प्रयागराज तक गूंजती हुयी चली, बाबा मनः कामेश्वर नाथ की सवारी चली…45 वर्ष बाद आगरावासियों के गौरवांवित होने का अवसर प्रदान करते हुए श्रीमनः कामेश्वर मंदिर मठ का महाकुंभ में लगने जा रहे शिविर के लिए आगरा से बाबा के डोले ने धूमधाम के साथ प्रस्थान किया।

शुक्रवार को वैदिक विधान पूजन संग श्रीमहंत योगेश पुरी ने श्रीमनः कामेश्वर नाथ बाबा की आरती उतार कर डोले को प्रस्थान करवाया। डोले की अगुवायी प्रथम पूज्य गणेश जी की सवारी कर रही थी। सवारी से आगे ऊंट, घोड़े चल रहे थे। एक दर्जन बैंड बाजों के साथ श्रीमनः कामेश्वर बाबा के स्वरूप के डाेले ने नगर भ्रमण किया। दरेसी, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, बेलनगंज, छत्ता बाजार होते हुए बाबा का डोला प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रस्थान कर गया। आगरा से करीब 50 वाहन श्रद्धालुओं को लेकर साथ− साथ गए। डोले के संग संग श्रद्धालु झूमते गाते हुए नगरवासियों को महाकुंभ का आमंत्रण देते हुए चले।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत होने जा रही है। 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। 1980 के बाद ये पहला अवसर है जब आगरा से श्रीमनः कामेश्वर मंदिर मठ का शिविर महाकुंभ में लग रहा है। डेढ़ महीने तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए सभी नगरवासी आमंत्रित हैं।

वैदिक विधान से होगी बाबा की स्थापना
श्रीमहंत योगेश पुरी ने बताया कि श्रीमनः कामेश्वर बाबा का डोला शनिवार को प्रदोष काल में संगम नगरी में प्रवेश करेगा। द्वार एवं कुंभ पूजन मंगलाचरण और वैदिक मंत्रों के साथ नगर प्रवेश होगा। बाबा के स्वरूप एवं ध्वज की प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रतिदिन रुद्रार्चन एवं पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक होगा।

निःशुल्क रहेगी भाेजन व्यवस्था
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान लगने वाले मंदिर के शिविर में दो समय का भाेजन एवं नाश्ता पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है, इसलिए महाकुंभ में संस्कृत भाषा का अधिक से अधिक प्रचार मठ द्वारा किया जाएगा।

शिविर की ये रहेगी विशेषता
महाकुंभ में श्रीमनः कामेश्वर मंदिर मठ का शिविर संगम स्थल प्लाट नंबर 50, सेक्टर 9 में लगा है। शिविर को 100 गुना 150 वर्गफीट में तैयार किया गया है। शिविर में 50 बिस्तर की डोरमेट्री के साथ बाबा का भव्य मंदिर होगा। सत्संग हॉल में मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी विराजमान रहेंगे और यहीं संत− महात्माओं के बैठने के स्थान के साथ आध्यात्मिक परिचर्चा होगी। भाेजनालय भी बनाया गया है। भोजन के लिए सभी सामग्री से भरा ट्रक गुरुवार को ही प्रस्थान कर गया था। 20 से 25 सेवायत हर समय उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही आगरा के चिकित्सकों का दल भी समय− समय पर अपनी सेवाएं देगा।

Related Articles

कुंभ 2025

Mahakumbh: In 45 days of Maha Kumbh, the boatman family earned 30 crores rupees. CM Yogi also praised them

आगरालीक्स…महाकुंभ के 45 दिनों में नाविक परिवार ने कमाए 30 करोड़ रुपये....

कुंभ 2025

Mahakumbh: Sangam water will be sent to every district of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…अब कुंभ न जा पाने वाले भी कर सकेंगे संगम के जल...

कुंभ 2025

Know when and where the next Kumbh will take place. Preparations to make it grand start from now

आगरालीक्स…जानिए अगला कुंभ कब और कहां होगा. अभी से इसे भव्य बनाने...

कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: 66 crore people took bath in Sangam in 45 days…this number is double the population of America…

आगरालीक्स…कुंभ का आखिरी स्नान आज महाशिवरात्रि पर संपन्न. सबसे बड़े सनातम समागम...

error: Content is protected !!