आगरालीक्स… श्री गणेश के 10 दिवसीय महोत्सव पर हर कामना हो पूरी तो करें 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग। प्रसन्न होंगे लंबोदर विनायक।
श्री गणेश के यह स्वरूप और पूजन होंगे लाभदायक

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान, गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक राशियों के अनुसार ऐसे की जाए पूजा।
🌷 मेष- वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए।
🍁 मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
🌲 प्रसाद : छुआरा और गुड़ के लड्डू
🌷 वृष- विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
🍁 मंत्र : ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।
🌲 प्रसाद : मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू
🌷 मिथुन- लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए।
🍁 मंत्र : ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा॥
🌲 प्रसाद : मूंग के लड्डू, लाल फल
🌷 कर्क- एकदंत की अर्चना करनी चाहिए
🍁 मंत्र : ॐ एकदंताय हुं॥
🌲 प्रसाद : मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर।
🌷 सिंह – लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए।
🍁 मंत्र : ॐ लंबोदराय नम:
🌲 प्रसाद : छुआरा *
🌷 कन्या- गजानन का पूजन शुभ रहेगा।
🍁 मंत्र : ॐ गं गणपतयै नमः॥
🌲 प्रसाद : हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश
🌷 तुला- शक्ति विनायक का अर्चन करना चाहिए।
🍁 मंत्र : ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥
🌲 प्रसाद : मिश्री, लड्डू और केला।
🌷 वृश्चिक- वक्रतुंड की साधना करना चाहिए
🍁 मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
🌲 प्रसाद: छुआरा और गुड़ के लड्डू
🌷 धनु- हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए।
🍁 मंत्र : हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥
🌲 प्रसाद : मोदक व केला
🌷 मकर- लम्बोदर रूप शुभ है।
🍁 मंत्र : ॐ लम्बोदराय नमः
🌲 प्रसाद : मोदक , किशमिश, तिल के लड्डू
🌷 कुंभ- सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी है।
🍁 मंत्र : ॐ सर्वेश्वराय नमः
🌲 प्रसाद : गुड़ के लड्डू व हरे फल
🌷 मीन- सिद्धि विनायक पूजनीय हैं।
🍁 मंत्र : ॐ सिद्धि विनायकाय नमः
🌲 प्रसाद : बेसन के लड्डू, केला, बादाम