आगरालीक्स…. आगरा में युवक ने वीडियो कॉल कर युवती को न्यूड होने के लिए कहा, युवती न्यूड हो गई, युवक ने उसका वीडियो बना लिया,
युवती के घर पहुंचकर युवक ने रेप किया, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती के पास चार महीने पहले एक मिस कॉल आई। इसके बाद युवक ने युवती से बात करना शुरू कर दिया और दोनों की दोस्ती हो गई। युवती शादीशुदा थी, युवक उससे बात करने लगा। एक दिन युवक ने युवती को वीडियो कॉल की और बात करते हुए युवती का स्क्रीन शॉट ले लिया। युवती का आरोप है कि बात करते हुए का स्क्रीनशॉट युवती के पति को भेजने की धमकी देकर वीडियो कॉल पर बात करने लगा।
वीडियो कॉल करते हुए न्यूड होने के लिए कहा
युवती का आरोप है कि युवक ने धमकी दी, कहा कि स्क्रीनशॉट उसके पति को भेज देगा। युवती डर गई, युवक ने युवती से कहा कि न्यूड हो जाए, युवती न्यूड हो गई, युवक ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
घर पर आकर किया रेप
युवती का आरोप है कि वह 20 दिसंबर को घर पर अकेली थी, युवक उसके घर पहुंच गया और उसका रेप किया। न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाने लगा। इस मामले में युवती की शिकायत पर थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का मीडिया से कहना है कि साक्ष्य संकलन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।