आगरालीक्स…दुखद घटना, आगरा के कौलक्खा में छत पर लड़ रहे थे पति—पत्नी..धक्का—मुक्की में पत्नी छत से नीचे गिरी. हो गई मौत…
आगरा के थाना एकता के कौलक्खा में दुखद घटना हुई है. यहां रहने वाले पति—पत्नी छत पर आपस में लड़ रहे थे. लड़ाई के दौरान धक्का मुक्की में अचानक पत्नी छत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई. सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए और उन्होंने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
12 साल पहले हुई थी शादी
नरीपुरा शमसाबाद में रहने वाली मनीषा की शादी 12 साल पहले कौलक्खा के रहने वाले राजवीर के साथ हुई थी. रविवार देर शाम को पति—पत्नी का किसी बात को लेकर छत पर विवाद हो गया. इसी दौरान धक्का मुक्की में मनीषा छत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए. पिता कप्तान सिंह ने एकता पुलिस को तहरीर दी है. आरोप लगाया है कि मनीषा को राजवीर ने छत पर बुलाकर नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. उनकी छोटी बेटी ममता की शादी भी इसी घर में हुई है, उसी ने मनीषा की मौत की सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.