आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आरोप—बच्चा न होने पर पति करना चाहता था दूसरी शादी…
आगरा के थाना खंदौली में एक विवातिा की ससुरालियां ने मिलकर हत्या कर दी है. सोमवार रात को महिला का गला घोंटा गया और शव नदी किनारे ले जाकर उसे जला दिया. उन्होंने नदी में राख बहा दी और फरार हो गए. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महिला के मायके वालों ने यहां पहुंचकर हंगामा कर दिया. सूचना पर एसीपी और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया. फोरेंसिक टीम का बुलाया गया, जिसने शव की हड्डियां बरामद की हैं. आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है.
नगला रम्बला की रहने वाली देवी पत्नी राजन सिंह की शादी 12 साल पहले हुई थी. शादी के बाद से दंपत्ति को कोई बच्चा नहीं था. परिजनों का आरोप है कि इसको लेकर देवी का उत्पीड़न किया जाता था. पति और ससुराली आए दिन उसे परेशान कर रहे थे. पति दूसरी जगह शादी करना चाहता था. परिजनों का आरोप है इसी को लेकर सोमवार रात को पति और ससुरालियों ने मिलकर देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी. रात को ही वे शव को दो किलोमीटर दूर करबन नदी के किनारे ले गए और उसे जला दिया. राख को नदी में बाहकर सभी वहां से फरार हो गए.
मंगलवार को लोगों की सूचना पर मायके वाले यहां पहुंचे. एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.