आगरालीक्स…Agra News: कोरियर कंपनी की कैब से चांदी की सिल्लियां लूटने वाले आगरा के रहने वाले मास्टरमाइंड बदमाश सहित आठ अरेस्ट। 33 किलो चांदी जब्त। ( Agra News: Master Mind & 7 other arrested for Loot of Silver from Courier Company cab in Indore#Agra)
इंदौर में तीन जून को सादाबाद हाथरस के रहने वाले सराफ की पीतांबरा कोरियर कंपनी की कैब चांदी की सिल्लियां लेकर जा रही थी। कैब को कर्मचारी हाथरस निवासी ब्रह प्रकाश सिसोदिया चला रहा था, इंदौर में तीन इमली पेट्रल पंप के पास शाम छह बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने कैब सहित कर्मचारी को अगवा कर लिया और चांदी की सिल्लियां लूट कर फरार हो गए।
फतेहपुर सीकरी के रहने वाले मास्टर माइंड सहित आठ अरेस्ट
इंदौर पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मास्टर माइंड मूल रूप से आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी निक्की बग्घा उर्फ जाट, किरावली के रहने वाले हेमंत, भरतपुर के रहने वाले नितिन, टूंडला के रहने वाले विवेक पोनिया और किरावली के रहने वाले गौरव सिकोरिया, फतेहपुर सीकरी के रहने वाले अनुज उर्फ अन्नु कुंतल और विनोद को अरेस्ट किया है।
कोरियर कंपनी के पुराने कर्मचारी ने कराई लूट
इंदौर पुलिस के अनुसार, लूट में पकड़ा गया गौरव पूर्व में पीतांबरा कोरियर कंपनी में काम कर चुका है उसे कोरियर कंपनी द्वारा सोने चांदी की ज्वैलरी ले जाने की जानकारी दी। उसने ही निक्की बग्घा के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की थी।