आगरालीक्स ….आगरा के मास्टर प्लान 2031 के लैंड यूज पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं, इनर रिंग रोड, नेशनल हाईवे 19 के किनारे बाजार स्ट्रीट विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। आज भी दोपहर 12 से पांच बजे तक आपत्तियां सुनी जाएंगी।

आगरा के मास्टर प्लान 2031 का ड्राफ़्ट रुद्राभिषेक कंपनी ने तैयार किया है। इस ड्राफ़्ट पर आपत्ति मांगी गई थी, इन पर अब सुनवाई हो रही है। आपत्तियों में कहा गया है कि जहां दुकानें थी उसे आवासीय के लैंड यूज में दर्शा दिया गया है। इसी तरह से औद्योगिक क्षेत्र को व्यावसायिक में दिखाया गया है। स्पोटर्स काम्प्लेक्स के लिए जिस जगह को चिन्हित किया गया था उसे खाली दर्शा दिया गया है। इस पर ड्राफ़्ट तैयार करने वाली कंपनी को फटकार भी लगाई गई।
आज 401 से 600 तक सुनी जाएंगी आपत्तियां
एडीए में दूसरे दिन दोपहर12 बजे से आपूत्तियों पर सुनवाई होगी। अभी तक दो बार सुनवाई हो चुकी है और 400 आपत्तियों को सुना जा चुका है अब 401 से 600 तक की आपत्तियों को सुना जाएगा।
2 से 10 जून तक होगा सत्यापन
एडीए ने जो भी आपत्तियां सुनी हैं उनका सत्यापन दो से 10 जून के बीच में किया जाएगा। इसके लिए एडीए की टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी।