Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Master Plan for New Agra Urban Center on 12200 hectare land of 58 villages of Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Master Plan for New Agra Urban Center on 12200 hectare land of 58 villages of Agra#Agra

739

आगरालीक्स…Agra News : न्यू आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान तैयार, आगरा में चंडीगढ़ की तर्ज पर आगरा के 58 गांवों की 12200 हेक्टेयर जमीन पर होगा विकसित। इंडस्ट्री भी लगेंगी। देखें पूरा प्लान। ( Agra News : Master Plan for New Agra Urban Center on 12200 hectare land of 58 villages of Agra#Agra )


यमनुा एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर का मास्टर प्लान तैयार किया है। यीडा के क्षेत्र में अधिसूचित यमुना एक्सप्रेस वे के आस पास के एत्मादपुर, खंदौली के 58 गांवों की 12200 हेक्टेयर भूमि पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसी महीने यीडा की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान रखा जाएगा।
14.60 लाख लोगों को बसाया जाएगा
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 12200 हेक्टेयर भूमि में से 2501 हेक्टेयर भूमि पर 14.60 लाख लोगों को बसाने के लिए सुविधाएं वि​कसित की जाएंगी। चंडीगढ़ की तर्ज पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर को विकसित किया जाएगा। साफ सुथरा होने के साथ ही प्रदूषण रहित आबादी विकसित की जाएगी।
8.50 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
इसके साथ ही न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 8.50 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 12200 हेक्टेयर भूमि में से 20 प्रतिशत 1813 हेक्टेयर भूमि पर गैर प्रदूषणकारी इंडस्ट्री जैसे आईटी, एग्रीकल्चर, मैन्यूफेक्चरिंग उद्योग विकसित किए जाएंगे।


आगरा के ये 58 गांव होंगे शामिल
पोइया, उजरई, मलुपुर, खेड़िया खंदौली, नेकपुर, कुबेरपुर आंशिक, हसनपुर, नादउ, धौरउ, चौगान, गुढ़ा, अरेला, उंचा, अगरपुर, चिरहौली, चावली, आंवलखेड़ा, बांधनु, चौकड़ा, पैसई, खड़गपुर, परिहार, शेरखां, बमान, सेमरा, खांडा, राम नगर खंदौली, पैंत खेड़ा, खंदौली, सोरई, पर्बतपुर, हाजीपुर खेड़ा, धंगरौली मस्त, धंगरौली, गिजौली मस्त, मुंडी जहांगीरपुर, बहरामपुर, नरवलपुर, धरेरा, गढ़ी बच्ची, नगला निशंक, नगला मनी, गढ़ी प्रथ्वी, खैरानी, छलेसर आंशिक, गजौजी, सराय डे रूपा, मदनपुर, मदनपुर मस्त, उस्मानपुर, बैलोठ, नहर्रा, रुपधनु, नया बांस, बिहारीपुर, अगवारखास, नगला तुलसी, बुढ़िया का ताल

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

error: Content is protected !!