आगरालीक्स…आगरा में सरकारी राशन की बड़ी कालाबाजारी. 300 कट्टे सरकारी चावल, एक ट्रक और एक कार के साथ सरगना मनीष अग्रवाल भी अरेस्ट
आगरा में सरकारी राशन की बड़ी कालाबाजारी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 300 कट्टे सरकारी चावल के साथ एक ट्रक और एक कार को बरामद किया है. इसके साथ ही सरगना मनीष अग्रवाल भी पुलिस ने अरेस्ट किया है. जांच में सामने आया है कि मनीष अग्रवाल एक बड़े राशन माफिया गिरोह का हिस्सा है जो हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सक्रिय है. आगरा, मथुरा तथा आसपास के जिलों में सस्ते दामों पर सरकारी चावल खरीदकर अन्य राज्यों में ऊंचे दामों में बेचा जाता था.
फेरी वाले खरीदते हैं लोगों से चावल
पुलिस के अनुसार आगरा में फेरी वाले सक्रिय हैं जो कि गली—गली, मोहलले में जाकर राशन कार्ड धारकों से चावल खरीदते हैं. इन फेरी वालों से यह गिरोह 20 से 25 रुपये प्रति किलो की दर से चावल खरीदता है और फिर इसे ढाबों और आटा मिलों को बेचा जाता है. आरोपी मनीष अग्रवाल पहले रायभा, कागारौल, खेरागढ़ और राजस्थान के रूपवास में कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जा चुका है.