आगरालीक्स…आगरा में चोर के साथ हो गई लूट. पूर्व विधायक के घर से चोरी करके जा रहा था रास्ते में आटो गैंग ने लूट लिया….ऐसे हुआ खुलासा
आगरा में पूर्व विधायक के घर से चोरी करने वाले चोर को आटो गैंग ने लूट लिया. चोर के साथ हुई 75 हजार की लूट की शिकायत थाने पहुंची तो पुलिस ने आटो गैंग को पकड़ लिया. लेकिन जब पुलिस को सूचना मिली कि जिस युवक के साथ लूट हुई थी वो पूर्व विधायक के घर से चोरी करके उनका जो नौकर गया था तो पुलिस ने उसे भी अरेस्ट कर लिया.
ये है पूरा मामला
न्यू राजा मंडी कॉलोनी में पूर्व विधायक आजाद सिंह कर्दम का आवास है. इनके घर पर बेलनगंज का रहने वाला रमन काम कर रहा था जो कि मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था. आरोप है कि 13 जनवरी को लोहड़ी के पर्व पर परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था तभी रमन ने अलमारी का ताला तोड़ कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए और अगले दिन बिना बताए चला गया. चोरी के शक पर पूर्व विधायक ने लोहामंडी थाने में इसकी सूचना भी दी.
इधर रमन चोरी करके रामबाग के लिए आटो में बैठा था लेकिन रामबाग चौराहे पर आटो में बैठाकर उसे आटो गैंग ने लूट लिया. इस पर रमन ने लूट की सूचना पुलिस को दी. आटो गैंग द्वारा 75 हजार की लूट की खबर जब मीडिया में आई तो पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर एत्माद्दौला से संपर्क किया और अपने घर हुई चोरी की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के आरोप में टेढ़ी बगिया के रहने वाले दीपक और नरायच के रहने वाले कुनाव और करन को अरेस्ट किया. इनसे 20 हजार रुपये और आटो भी बरामद किया. लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस ने बहाने से रमन को भी थाने बुलाया. रमन के यहां आने पर पुलिस ने पूर्व विधायक के पहचान करने पर उसे लोहामंडी पुलिस के हवाले कर दिया.