Friday , 18 April 2025
Home आगरा Agra News: Mata Anjani’s palanquin set out for a city tour in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Mata Anjani’s palanquin set out for a city tour in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हनुमान जन्म से पहले अंजनी माता ने किया नगर भ्रमण. अंजनी माता का डोला निकला. पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत…

अंजनी धाम आयोजन समिति की ओर से बृस्पतिवार को सेब का बाजार से माता अंजनी का डोले ने नगर भ्रमण किया। मुख्य अतिथि महंत गोपी गुरु ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर की। संयोजक राम टंडन ने बताया कि तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत माता अंजनी की यात्रा में अंजनी माँ का डोला निकाल कर की। जो सेब का बाजार से विभिन्न मार्गो से होते हुए फुलट्टी चौक स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर पहुँच कर संपन्न हुई। सामजसेवी नवीन चंद्र शर्मा और अपूर्व शर्मा ने पुष्प वर्षा कर माता अंजनी के डोले का भव्य स्वागत किया।

अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने बताया कि आज सुबह प्राचीन मां भगवती मंदिर में अखंड रामायण का पाठ और श्रीराम परिवार पूजन किया जाएगा। कल फुलट्टी चौक पर बने मां अंजनी धाम में सुबह हवन, कीर्तन, आरती और शाम को छह बजे अंजनी धाम पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भव्य शोभायात्रा में हनुमान जी की पालकी के श्रद्धालु दर्शन करेंगे। शोभायात्रा के समापन पर 1100 दीपों से महाआरती होगी। इस अवसर पर शिरोमणि सिंह, महंत कृष्णांग गौरव दीक्षित, भारत भूषण, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, नवीन शर्मा, विनय गौतम, त्रिलोकी चंद शर्मा, महावीर वर्मा, विजय कपूर, यादराम शर्मा, विपुल शर्मा, गोपाल मल्लप, ओम शर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 18th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: Traders honored policemen for maintaining peace in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जामा मस्जिद प्रकरण में माहौल् बिगड़ने से पहले पुलिस के...

आगरा

Agra News: Bulldozers run on unauthorized colony being built on 30 thousand square meters in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 30 हजार वर्ग मीटर में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

आगरा

Agra News: Special prayer meetings were held in churches in Agra before Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुड फ्राइडे से पहले गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं....

error: Content is protected !!