Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Mehndi in the hands of Rani Madhavi and Maharaja Agrasen in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Mehndi in the hands of Rani Madhavi and Maharaja Agrasen in Agra…#agranews

168

आगरालीक्स…आगरा में रानी माधवी और महाराजा अग्रसेन के हाथों में रची मेहंदी. अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया मेहंदी उत्सव

रानी माधवी (शकुन्तला) व महाराजा अग्रसेन के स्वरूप शिवशंकर अग्रवाल के हाथों में मेहंदी रचने के साथ ही महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। अग्र बंधु समन्वय समिति की सदस्याओं ने मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंदी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके उपरान्त सभी सदस्याओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई।

कार्यक्रम का आयोजन महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप के निवास बल्केश्वर शिवपुरी कालोनी पर आयोजित किया गया। मेहंदी है रचने वाली हाथों में गहरी लाली…, मोरनी बागा में बोले…, ये गलिया ये चौबारा… जैसे गीतों पर नृत्य कर खूब झूमी महिलाएं। महिला इकाई की संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, महामंत्री आशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बेबी अग्रवाल, रितु गोयल, मीना गर्ग, शिखा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, निशा सिंघल, संध्या अग्रवाल, क्षमा सिंघल, चंचल अग्रवाल, दीक्षा सिंघल आदि उपस्तित थीं।

प्रातः निकली आमंत्रण यात्रा
आगरा। प्रातः अग्रबंधु समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। बल्केशवर व कमला क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा ने भ्रमण कर लोगों को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीके अग्रवाल, ताराचंद मित्तव, संतोष कुमार गोयल, चंद्रेश गर्ग, रवि अग्रवाल, अमित ग्वाला, समीर नाथ अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शेखर आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

आगरा

Agra Live News: Japanese operating microscope inaugurated at Sundarani Charitable Eye Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब जापानी आपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन से हो सकेगा जरूरतमंद व...

error: Content is protected !!