आगरालीक्स…आगरा में जुटे संगीत प्रेमी. कैराओके बीट्स की संगीत संध्या में सुरीली प्रस्तुतियों ने मोहा मन.
संगीत प्रेमियों के लोकप्रिय मंच ‘कैराओके बीट्स’ की मासिक संगीत संध्या का भव्य आयोजन होटल किरनदीप, प्रतापपुरा, कैंट रोड, आगरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समूह के मुख्य एडमिन दीपक कश्यप, संजय कुमार एवं प्रदीप कुमार के कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों से आयोजित इस संध्या में आगरा के अनेक संगीत प्रेमियों और गायन प्रतिभाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मेघा भूकेश, शिल्पी सरीन, टिटू सलूजा, राकेश मोहन एवं डी.सी. मिश्रा सहित अनेक सदस्यों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। पुराने सदाबहार फिल्मी गीतों से लेकर नए दौर के लोकप्रिय नगमों तक प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों की सहभागिता रही। नन्हे कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। पूरी संध्या संगीत, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का यादगार संगम रही। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।