Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Mental illness is treatable #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Mental illness is treatable #agra

156

आगरालीक्स ….आगरा में भी मनोरोगियों का इलाज झाड़फूक से कराया जा रहा है, जबकि यह भी आम बीमारियों की तरह है जो दवाओं से ठीक हो जाती है।

सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिक रोगियों से भेदभाव न करें। इसे झाड़फूक इत्यादि करके नहीं, बल्कि उपचार करके ठीक किया जाता है। यदि किसी को मानसिक रोग है तो उसे जिला अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग और मानसिक चिकित्सालय आगरा में नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं, यहां वहां पर उनका उपचार किया जाता है। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें’ मेक मेंटल हेल्थ एंड वैल बीइंग फॉर ऑल अ ग्लोबल प्रायोरिटी रखी गई है। इसी थीम पर इस बार मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि मानसिक बीमारियां भी आम बीमारियों की तरह ही होती हैं। जैसे किसी को बुखार आने पर उसका उपचार संभव है, ठीक इसी तरह से मानसिक रोग का भी उपचार संभव है।
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्र की प्रभारी डॉ. सलोनी के निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं करुणा, प्रतिभा यादव, साक्षी शर्मा, अनामिका, इंद्रकला ने चार्ट बनाकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया और। लक्ष्मी जायसवाल , अंशिका, अर्चना पांडे, जूली ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला महिला अस्पताल स्थित साथिया केंद्र में काउंसलिंग कैंप भी लगाया गया। इसमें 36 लोगों की काउंसलिंग की गई। इसमें कुछ लोगों में मानसिक समस्या सामने आई।
काउंसलिंग कराने आईं प्रीति( बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर सफलता न मिलने और परिवार के साथ सहयोग न मिलने से मानसिक तनाव की समस्या हो गई। अब वह लगातार काउंसलिंग सेशन लेंगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!