Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Luxury Train Palace on Wheels start from 12th October, reaches on 18th October in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Luxury Train Palace on Wheels start from 12th October, reaches on 18th October in Agra #agra

231

आगरालीक्स…. आगरा में पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन 18 अक्टूबर को पहुंचेगी, 2 साल6 बाद पैलेस ऑन व्हील्स का 12 अक्टूबर से संचालन शुरू हो रहा है। जानें शाही ट्रेन के बारे में।

कोरोना काल में पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन के पहिए थम गए, दो साल बाद 12 अक्टूबर से ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। ऑन व्हील्स एक सप्ताह का शाही सफर कराती है। 12 अक्टूबर को सफ़दरजंग दिल्ली से ऑन व्हील्स चलकर गांधी नगर जयपुर पहुंचेगी और फिर वहां से सवाईमाधोपुर , चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़ जं. जैसलमेर जोधपुर, भरतपुर होते हुए आगरा. इसके बाद ये फिर सफ़दरजंग दिल्ली वापस आती है.


26 अप्रैल 2023 तक होगा संचालन
पैलेस ऑन व्हील्स 12 अक्टूबर-2022 से लेकर 26 अप्रैल -2023 तक प्रत्येक बुधवार को प्रारंभिक स्टेशन सफदरजंग दिल्ली से चलाई जाएगी | पैलेस ऑन व्हील्स को सबसे पहले 26 जनवरी,1982 को शुरू किया गया था.
ये है शाही ट्रेन की खासियत
ट्रेन में राजस्थान की पूर्व रियासतों के ओरिजनल सलून यानी वो रेल डिब्बे लगे हुए थे, जिनका इस्तेमाल राजा-महाराजा अपने निजी उपयोग के लिए करते थे. ट्रेन में कई तरह के खाने परोसे जाते हैं, जिसमें कांटिनेंटल, चायनीज़ और भारतीय खाना शामिल है. आमतौर पर ट्रेन से सवारी करने वाले इसके लजीज व्यंजनों की तारीफ किये बिना नहीं रह पाते. इसका भोजन कक्ष भी अलग अलग इंटीरियर लिये होता है. लेविश लाइफ स्टाइल ट्रेन में दो रेस्टोरेंट महारानी और महाराजा हैं जिन्हें “किचन कार” भी कहा जाता है इसमें टीवी, इंटरकॉम, कॉफी मेकर और कप, अटेच बाथरूम में गरम और ठंडा पानी के साथ साथ फाइव स्टार होटल की सारी सुविधाएं मौजूद हैं. हर सुबह न्यूज पेपर और चाय भी आपके कमरे तक पहुंचाई जाती है. ट्रेन में इंडोर गेम्स, बार, इनेटेरेक्टिंग रूम, मेल बॉक्स, मेडिकल सुविधा भी मौजूद है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!