आगरालीक्स…ताजमहल को निहारने पहुंची 24 देशों की सुंदरियां. मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट ने किया ताज का दीदार…
24 देशों की टीन सुंदरियों ने मंगलवार को यहाँ दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार किया। मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 31 अगस्त को जयपुर में होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले इस अद्भुत वास्तुशिल्पीय नज़ारे का दीदार करने पहुँचीं। सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों ने ताज में फोटो सेशन करवाया। जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने बताया कि इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में होगा।ये सुंदरियाँ कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मेक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और ज़िम्बाब्वे से थीं।