आगरालीक्स…आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए हुआ मैट्रिकुलेशन कार्यक्रम. 250 से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
शारदा विश्वविद्यालय आगरा में प्रथम वर्ष 2025-26 के नए छात्रों के लिए मैट्रिकुलेशन कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्णन ऑडिटोरियम हाल में किया गया। इस अवसर पर बीटेक (सीएस, एआईएमएल) डाटा साइंस, बायोटेक, इलेक्ट्रिक एंड कंप्यूटर, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग (ड्रोन टेक्नोलॉजी) वीएलएसआई डिजाइन, आईओटी रोबोटिक्स और ऑटोमेशन) और बीएससी (डाटा साइंस, एआईएमएल साइबर सिक्योरिटी) और एम टेक (सीएसई) के छात्रों की प्रमाण पत्रों की जांच की गई। कुल 250 से अधिक छात्रों ने आज रजिस्ट्रेशन कराए। आज सुबह से ही छात्र अपने अभिवाकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचने लगे थे, जो अपनी बारी की प्रतीक्षा में दिखे। नए छात्रों में जोश और उत्साह कूट-कूट कर भरा हुआ था, जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।मैट्रिकुलेशन कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें अपने शैक्षिक जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए छात्रों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस कार्यक्रम के माध्यम से नए छात्रों को विश्वविद्यालय के वातावरण और संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिला। शारदा विश्वविद्यालय आगरा में नए छात्रों के लिए यह एक यादगार दिन था, जो उनके शैक्षिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है।