आगरालीक्स…ताज की खूबसूरती में खो गईं मिस यूनिवर्स Sheynnis Palacios. ताज के साथ खूब ली खूबसूरत सेल्फी…देखें फोटोज

मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोज ने आज ताज का दीदार किया. मिस यूनिवर्स के अपने ताज और खूबसूरत पोशाक में जब उन्होंने ताजमहल के मुख्य गेट से एंट्री की तो पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई. फैंस भी एक्साइटेड होते हुए उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. मिस यूनिवर्स ताज की खूबसूरती में खो गईं और उन्होंने अपने फोन से भी ताज के साथ सेल्फी ली.
45 मिनट तक निहारा ताज
मिस यूनिवर्स 2013 Sheynnis Palacios ने करीब 45 मिनट तक ताज का दीदार किया. इस दौरान उनके साघ्थ पर्यटन पुलिस के साथ थाना ताजगंज पुलिस भी सुरक्षा में रही. मिस यूनिवर्स ने ताज की खूबसूरती के साथ इतिहास को भी जाना. Sheynnis Palacios पहली निकारागुआन महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इससे पहले भी वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं.